- विक्टोरिया ने पेश किये महामारी की परिस्थितियों के लिए नए सार्वजनिक स्वास्थ्य के कानून
- क्वींसलैंड ने जारी की अन्तराष्ट्रीय छात्रों के लौटने की योजना
- नॉर्दर्न टेरिटरी ने रखा 'संगरोध-रहित' यात्रा की योजना
विक्टोरिया
विक्टोरिया ने संसद में नए महामारी के कानून पेश किये हैं। राज्य में आज 1,510 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहित कोरोना मामले और चार मृत्यु दर्ज किये गए हैं।
प्रस्तावित कानून के तहत प्रीमियर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारियों और सार्वजानिक स्वास्थ्य अधिकारियों की सलाह पर महामारी घोषित कर सकते हैं।
स्वास्थ्य मंत्री मार्टिन फोले का कहना है कि यह प्रस्तावित व्यवस्था अभी लागू आपातकालीन कानूनी ढांचे, जिसके अंतर्गत आपातकालीन परिस्थितियों की हर चार हफ्ते में मंत्री को समीक्षा करनी होती है, की जगह आएगी।
राज्य में आज उन लोगों के लिए जिन्हें आर्थिक कष्ट के कारण राजकीय जुर्माने भरने में मुश्किल पेश आ रही हैं, उनके लिए छूटें घोषित की गयी हैं।
विक्टोरिया आने वाले शुक्रवार, 29 अक्टूबर को राज्य में 80 प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने की उम्मीद में है, जिसके बाद कोरोना संबधी प्रतिबंध खुल सकेंगे।
अपना टीकाकरण अपॉइंटमेंट यहां बुक करें:
क्वींसलैंड
क्वींसलैंड में आज दो नए कोरोना मामले सामने आये हैं।
प्रीमियर अनास्तासिया पलाशय ने आज घोषणा की कि अन्तराष्ट्रीय छात्र राज्य में साल 2022 में लौट सकेंगे।
अपने निकट टीकाकरण केंद्र यहां ढूंढें:
न्यू साउथ वेल्स
न्यू साउथ वेल्स ने आज 282 नए कोरोना मामले और एक मृत्यु दर्ज किये हैं।
राज्य में अब सोलह साल से अधिक की 85 प्रतिशत जनता को पूर्ण टीका प्राप्त हो चुका है।
अपने निकट टीकाकरण केंद्र यहां ढूंढें:
पिछले 24 घंटों में बाकी के ऑस्ट्रेलिया का हाल
- ऑस्ट्रलियन कैपिटल टेरिटरी में 12 नए कोरोना मामले सामने आये हैं।
- नॉर्दर्न टेरिटरी ने आने वाली 18 जनवरी से पूर्ण टीका प्राप्त यात्रियों के लिए 'संगरोध-रहित' यात्रा का लक्ष्य तय किया है।
संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान
संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:
यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और वह स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट पर अपडेट की जाती है।
- 60 से अधिक भाषाओं में समाचार और जानकारी के लिये पर जाये।
- आपके राज्य या क्षेत्र के लिए प्रासंगिक दिशानिर्देशों के लिये , , , , , , . पर जाये
- आपकी भाषा में COVID-19 वैक्सीन के बारे में जानकारी के लिये पर जायें।
अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें:
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी