- न्यु साउथ वेल्स में आर्मिडेल स्थानीय सरकारी क्षेत्र आज शाम 5 बजे से सात दिनों के लॉकडाउन में जाएगा
- विक्टोरिया भर में एक्सपोज़र साइट्स की संख्या लगातार बढ़ रही है
- लॉकडाउन हटेगा या नहीं, इसके लिये क्वींसलैंड के लोगों को रविवार तक प्रतीक्षा करनी होगी
न्यु साउथ वेल्स
न्यू साउथ वेल्स में कोविड-19 संकट और गहरा हो गया है । राज्य ने स्थानीय रूप से 319 नए मामले दर्ज किए, जिनमें से कम से कम 51 मामले संक्रामक होते हुये समुदाय में मौज़ूद थे।
319 मामलों में से 210 दक्षिण-पश्चिम सिडनी में हैं।
न्यू साउथ वेल्स अधिकारियों ने रात भर में पांच और मौतों की भी सूचना दी है। इन पांच लोगों में से किसी को भी टीका नहीं लगा था।
क्षेत्रीय न्यू साउथ वेल्स में आर्मिडेल का स्थानीय सरकारी क्षेत्र आज शाम 5 बजे से रविवार 15 अगस्त की सुबह 12:01 बजे तक, एक सप्ताह के लिये लॉकडाउन में जा रहा है।
विक्टोरिया
विक्टोरिया ने 29 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहित कोविड-19 मामले दर्ज किये हैं। संक्रामक होने पर कोई भी संगरोध में नहीं था। सभी मामले मौजूदा प्रकोप से जुड़े हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि विक्टोरिया में एक्सपोज़र साइट्स की संख्या बढ़ सकती है। मेलबर्न में चार स्कूल अब सकारात्मक मामलों से जुड़े हैं।
एक्सपोज़र साइट्स की सूची यहाँ देखें -
क्वींसलैंड
क्वींसलैंड ने 13 नए स्थानीय रूप से अधिग्रहित मामले दर्ज किए हैं, जो सभी मौजूदा इंडोरोपिली क्लस्टर से जुड़े हुए हैं। क्वींसलैंड में सक्रिय मामलों की संख्या 144 है।
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, डॉक्टर जैनेट यंग का कहना है कि वह रविवार की सुबह तक कोविड मामलों की संख्या की प्रतीक्षा करेंगी ताकि यह तय किया जा सके कि रविवार को शाम 4 बजे दक्षिण-पूर्व के लॉकडाउन को खोलना योजना के अनुसार होगा या नहीं।
संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान
संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:
यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें -
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और वह स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट पर अपडेट की जाती है।
- 60 से अधिक भाषाओं में समाचार और जानकारी के लिये पर जाये।
- आपके राज्य या क्षेत्र के लिए प्रासंगिक दिशानिर्देशों के लिये , , , , , , . पर जाये
- आपकी भाषा में COVID-19 वैक्सीन के बारे में जानकारी के लिये पर जायें।
अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें: