- नॉर्दर्न टेरिटरी के कैथरीन इलाके में नौ नए कोरोना मामले आने के बाद के तीन दिन के लॉकडाउन को बढ़ा कर सात दिन का कर दिया गया है। टेरिटरी में आये सभी मामले एबोरिजिनल समुदाय से हैं। मुख्य मंत्री माइकल गनर ने सभी समुदायों से टीकाकरण करवाने का आग्रह किया है।
- क्वींसलैंड ने न्यू साउथ वेल्स से आने वाले यात्रियों के लिए गृह संगरोध की शर्त के साथ सीमा प्रतिबंध खोल दिए हैं।
- सेंट बेसिल्स होम्स फॉर द एज्ड में हुई कोरोना मृत्युओं में विक्टोरिया सरकार ने पांच हफ्ते लंबी जांच आज से शुरू कर दी है।
- राष्ट्रीय साक्षरता हॉटलाइन, द रीडिंग राइटिंग हॉटलाइन ने अक्टूबर से अब तक कोरोना रोधी टीके की स्वास्थ्य संबंधी सलाह में भ्रामकता के चलते आने वाले कॉलों में 46 प्रतिशत की बढ़त देखी है।
- विरोध प्रदर्शनों के बीच विक्टोरियाई संसद में प्रस्तावित महामारी कानून पर चर्चा जारी है।
कोविड-19 आंकड़ें
विक्टोरिया ने आज 797 स्थनीय रूप से अधिग्रहित मामले और आठ मृत्यु दर्ज कीं।
न्यू साउथ वेल्स ने आज 212 स्थानीय कोरोना मामले और दो मृत्यु दर्ज कीं।
ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी ने आज 12 और नॉर्दर्न टेरिटरी ने दो मामले दर्ज किये।
न्यू ज़ीलैण्ड ने महामारी की शुरुआत से अब तक के अपने सर्वाधिक दैनिक 222 मामले और एक मृत्यु दर्ज की।
संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान
- 60 से अधिक भाषाओं में समाचार और जानकारी के लिये पर जाये।
- आपके राज्य या क्षेत्र के लिए प्रासंगिक दिशानिर्देशों के लिये , , , , , , . पर जाये
- आपकी भाषा में COVID-19 वैक्सीन के बारे में जानकारी के लिये पर जायें।
अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें:
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी