कोविड-19 अपडेट: ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक रूप से पार किया 90 प्रतिशत पहली ख़ुराक का टीकाकरण लक्ष्य

जानिए ऑस्ट्रेलिया में 12 नवंबर 2021 की कोरोनावायरस से जुड़ी नवीनतम जानकारी।

Surfers Paradise

Higher vaccination rate in the country would mean greater freedoms. Source: AAP Image/Jono Searle

  • ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक रूप से 90 प्रतिशत 16 साल से अधिक उम्र की जनता को कोरोना-रोधी टीके की पहली ख़ुराक प्राप्त हो गयी है।
  • प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन का कहना है कि फ़ेडरल सरकार विक्टोरिया के महामारी कानूनों में दखल नहीं देगी।
  • क्वींसलैंड की प्रीमियर अनास्तास्या पलाशे ने कहा है कि वो स्कूलीज़ रद्द नहीं करना चाहती हैं, लेकिन अगर राज्य रहस्य मामले सामने आये तो उन्हें कुछ कड़े फैसले लेने होंगे।
  • तस्मानिया ने 16 से 24 साल के आयु वर्ग के लोगों से टीका लगवाने का आग्रह किया है। राज्य सरकार पूर्ण टीका पा चुके लोगों के लिए सामाजिक आयोजनों जैसे संगीत और नृत्य उत्सवों पर लगे प्रतिबंधों का पुनरावलोकन कर रही है।
  • वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के वैक्सीन कमिश्नर क्रिस डॉसन राज्य में खुद उन इंडिजेनस समुदायों के बुज़ुर्गों से टीकाकरण की अपील करने पहुंचे हैं, जिनका टीकाकरण दर राष्ट्र में सबसे कम है।
  • 15 नवंबर से ग्रेटर सिडनी में वैकल्पिक सर्जरी अपनी पूरी क्षमता पर फिर सुचारू हो जाएंगी।

कोविड-19 आंकड़ें

विक्टोरिया ने आज 1,115 स्थनीय रूप से अधिग्रहित मामले और नौ मृत्यु दर्ज कीं।
न्यू साउथ वेल्स ने आज 286 स्थानीय कोरोना मामले और दो मृत्यु दर्ज कीं।
ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी ने आज 15 और क्वींसलैंड ने दो मामले दर्ज किये।
संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान

संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है:

ACT  और 
NT और 
QLD और 
SA और 
TAS और 

WA और 

यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:   

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और वह स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट   पर अपडेट की जाती है।



 अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें:


प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:

 
 
प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी

 

 
 

 


Share
Published 12 November 2021 3:46pm
By SBS/ALC Content
Source: SBS


Share this with family and friends